33 Views
top of page

Kuch baatein Ankahi
Public·117 members
ख़ामोशी की सज़ा
किसी ने मुझसे पूछा—क्या तुमने उससे प्यार किया था?
मैं मुस्कुरा दी।
कैसे बताऊं कि वो सिर्फ़ प्यार नहीं था, वो मेरा सबसे खूबसूरत एहसास था।
वो एक ऐसा एहसास था, जिसे मैंने जिया, महसूस किया, लेकिन कभी उसका नाम नहीं लिया।
प्यार तो हर कोई कर लेता है, लेकिन कुछ रिश्ते सिर्फ़ रूह के लिए बनाए जाते हैं।
वो भी मेरी रूह का हिस्सा था, है, और रहेगा।
27 Views
ख़ामोशी की सज़ा
मैंने उसे चाहा, मैंने उसे खो दिया, लेकिन मैंने उसे कभी भुलाया नहीं।
क्योंकि सच्चा प्यार न मुकम्मल होने की परवाह करता है, न दुनिया के कायदों की।
कुछ कहानियाँ कभी पूरी नहीं होतीं, लेकिन वो हमेशा के लिए हमारे साथ रहती हैं।
और मेरी कहानी, मेरी ख़ामोशी में अब भी ज़िंदा है…
#KuchBaateinAnkahi #KhamoshiKiSaza #UnfinishedYetComplete #LoveBeyondTime
16 Views
bottom of page





