मोड़ के उस पार
अवतार सिंह, दिल्ली में ही अपने एक पुराने, सीलन और यादों से भरे मकान में अकेले रहता है।
उस घर के पुराने दरवाज़े पर जंग लगे लोहे की घंटी है, जो अब बहुत कम बजती है। अंदर की दीवारों पर कुछ पुरानी तस्वीरें लटकी हैं — बेटी कि शादी की, एक तब कि जब बेटी स्कूल में थी, और एक मुस्कुराती हुई तस्वीर उनकी पत्नी की — जो अब जीवित नहीं रहीं।